{"_id":"66db5402b65835de170cf0b4","slug":"crowd-of-people-gathered-at-centers-to-get-aadhar-card-corrected-rampur-news-c-282-1-rmp1001-129348-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आधार कार्ड सही कराने के लिए केंद्रों पर लगी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आधार कार्ड सही कराने के लिए केंद्रों पर लगी लोगों की भीड़
Sat, 07 Sep 2024 12:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले भर में आधार संशोधन के लिए लोग भटक रहे हैं। मुख्य डाक घर समेत क्षेत्रों के सेंटरों पर काम न हो पाने से लोग शहर की दौड़ लगा रहे हैं। सेंटरों पर कई ऐसे लोग मिले जिनकी आंखों में नींद भरी थी और वह कतारों में परेशान हो रहे थे। जब पूछताछ की तो हर किसी की तकलीफें बाहर आ गई। कोई सुबह चार बजे से घर से चल दिया तो कोई रात से यहां पर ठहरा हुआ है। महिला हो या पुरुष हर कोई आधार व्यवस्था से त्रस्त है।
रामपुर में जब शुरूआत में आधार कार्ड बनाए गए थे तो हर किसी ने होड़ लगा दी थी। किसी के आधार सही बने तो कुछ के आधार कार्डों में कमी रह गई। नतीजा यह रहा कि कार्ड बनने बंद हो गए थे, जिससे जिसके जैसे कार्ड बने वह अपना काम निकालता रहा, लेकिन अब आधार में दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। किसी के फोटो मैच नहीं हो रहे और किसी के फिंगरप्रिंट सही नहीं आ रहे हैं। अब जब लोगों को पता चला कि आधार कार्ड सही हो रहे हैं तो हर कोई इसके संशोधन के लिए होड़ लगा रहा है। आलम यह है कि लोग सेंटरों पर रात से ठहरे हुए हैं तो कोई सुबह चार बजे का जगा सेंटर पर हाजिर है।
ये बोले लोग
आधार कार्ड के लिए सुबह भीड़ लगी थी। झगड़ा भी हो गया, और अभी भी काम नहीं हो सका है। शहर के सेंटर पर ही कार्ड संशोधित हो रहे हैं। -जगवीर सिंह, नबावगंज, पटवाई
विज्ञापन
इलाकों के सेंटरों पर काफी दिक्कतें हैं। कहीं कर्मचारी नहीं तो कहीं मशीनें ही डंप पड़ी हुई हैं। शहर में हालात काफी खराब हो चुके हैं। यहां पर भी 20-30 संशोधन होते हैं, फिर मना कर देतेहैं। - अखलाक, कैमरी
सुबह 7 बजे आ गए थे और अब 11 बज रहा है, लेकिन काम होने क नंबर नहीं आया। यहां पर तो रात से लोग खड़े हुए हैं। कुछ लोग यही पर रुक गए थे। - ज्ञानो देवी, नोवा अस्पताल रोड
सेंटर पर कोई सुनवाई नहीं है। जिनकी एप्रोच है उनके तो आधार संशोधन जल्दी हो रहे हैं, लेकिन जो साधारण लोग हैं उनको इंतजार कराया जा रहा है। -बब्बो, केमरी
आधार कार्ड को लेकर आपाधापी महिलाओं में झगड़ा, हुई धक्का-मुक्की
शुक्रवार को जिले के कुछ सेंटरों पर मशीनों की खराबी के चलते क्षेत्रों के काफी लोग शहर के मुख्य डाकघर पहुंचे। यहां भीड़ बढ़ने पर महिलाओं के बीच मारपीट हुई। धक्कामुक्की के बीच यहां पर पुलिस के दो सिपाही पहुंचे, जहां महिलाओं को अलग कराया। इसके बाद व्यवस्था पुन: सुचारू कराई गई।
जिले में 17 सेंटरों के होने के बावजूद महज आठ काम कर रहे हैं। जिनमें भी कभी कर्मचारी नहीं तो कभी मशीनें ठीक नहीं है। जिसके चलते दूर-दराज इलाकों से लोग शहर के मुख्य डाकघर में पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को सुबह सात बजे काफी अधिक लोग पहले से कतारों में लगे खड़े थे। परिसर का पिछला हिस्सा लोगों से भरा हुआ था। इस बीच धक्कामुक्की और कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिलाओं में हाथापाई शुरू हो गई और फिर थप्पड़ और चप्पलें चलने लगीं। यह देख भीड़ ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं माना, इस पर दो पुलिस कर्मी वहां पर पहुंचे और महिलाओं को अलग कराया। कुछ ही देर में मामला शांत हो गया और फिर आधार संशोधन का काम सुचारू हो गया। लोगों ने बताया कि सुबह भीड़ अधिक हो गई थी, जिससे धक्का-मुक्की और कहासुनी हो गई थी।