फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crowd increased in trains going to Haridwar, fight for seats

Rampur News: हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, सीटों के लिए मारामारी

Tue, 15 Jul 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Crowd increased in trains going to Haridwar, fight for seats
रामपुर। सावन में हरिद्वार जाने के लिए दैनिक यात्रियों के साथ भक्तों की भीड़ ज्यादा उमड़ रही है। ट्रेनों में स्लीपर व एसी कोच में भी जगह नहीं रह गई है। सोमवार को ट्रेन एक घंटा देरी से पहुंची, ऐसे में लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। सीटें को लेकर मारामारी भी चल रही है।
विज्ञापन

बृजघाट और हरिद्वार के लिए इस समय काफी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। दैनिक यात्रियों के साथ भक्तों की भीड़ होने से ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। एसी कोच पहले से बुक हैं, जबकि स्लीपर में भी लोगों को जगह नहीं मिल रही।उस पर जरनल कोच में जगह न मिलने पर यात्री स्लीपर में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। सोमवार को हरिद्वार योग नगरी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चली। इसके रामपुर पहुंचने का समय सुबह 9: 47 बजे का है, जबकि 11 बजे तक रामपुर स्टेशन पहुंची है। ऐसे में लोगाें को स्टेशन पर काफी देर इंतजार करना पड़ा। ट्रेन आने पर जब जगह नहीं मिली तो हर कोई धक्कामुक्की कर गेट पर चढ़ता दिखाई दिया। वहीं डाउन की ट्रेन का भी यही हाल रहा। खचाखच यात्रियों से ट्रेन भरी रही। ऐसे में सुबह और शाम के समय भी कांवडिये भी ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां ने बताया कि सावन का पहला सोमवार होने की वजह से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed