{"_id":"58c1a9264f1c1bc350dc42c8","slug":"crop-of-wheat-will-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा-बारिश ने खेतों में बिछाई गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा-बारिश ने खेतों में बिछाई गेहूं की फसल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गए। किसानों ने बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी खौफ सता रहा है। बारिश से आलू और तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा।
दो दिन पहले मौसम का मिजाज बिगड़ गया। पूरवी हवा चलने से आसमान पर उमड़-उमड़ कर बादल छाने लगे। बुधवार की रात आसमान पर काले बादल छाए और गरज के साथ बूंदा-बांदी शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवा भी चलने लगी। मौसम को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गए। किसानों को बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी डर सताने लगा। चूंकि इस वक्त गेहूं फसल पकने को तैयार है।
विज्ञापन
ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश और ओले पडने का डर बना रहता है। हालांकि ओले तो नहीं पड़े। लेकिन तेज हवा के साथ हुई हारिश से सरसों, लाही, लहसुन और आलू की फसल को नुकसान पहुंचा। इस वक्त तमाम खेतों में आलू खुदा पड़ा है। बारिश पडने से खुदे आलू को भी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
सैदनगर क्षेत्र में तेज हवा के साथ आई बारिश से हकीमगंज, इमरता, बजावाला, खौद, नगलिया, रतनपुरा, रतनपुरी, आंगा, नौरंगपुर, ढक्का हरैटा, धनुपुरा, रनुआ नगला, सहरिया, कुचैटा, करनपुर, देवरनिया, काशीपुर, कैसरपुर, आंगा गांवों में तिलहनी और आलू की फसल में भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं -कहीं गेहूं की फसल भी गिर गई। किसानों को कहना है कि तेज बारिश के साथ अगर ओले पड़े तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचेगा।