{"_id":"66578dc610b42892b2055a1b","slug":"criminal-arrested-while-extorting-illegal-money-from-truck-drivers-rampur-news-c-282-1-rmp1004-122706-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। चाकू चौराहे पर ट्रक चालकों को चाकू दिखाकर अवैध वसूली करते हुए एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चाकू भी बरामद किया है। दूसरी ओर जानलेवा हमला करने के मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।ट्रक चालकों से वसूली का यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के नैनीताल रोड पर चाकू चौराहा बना हुआ है। चाकू चौराहे से एक सड़क शहजादनगर थाना क्षेत्र में बरेली रोड को जोड़ती है। यहां पर चालकों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति चालकों को चाकू दिखाकर रुपये वसूल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
गंज थाना प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार पकड़ा गया बदमाश अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव निवासी फैसल है। उसके कब्जे से चाकू व 1310 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
दूसरी ओर थाना सिविल लाइन पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला गांव निवासी नेपाल को कोसी पुल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में दो अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी एकता गार्डन निवासी गुल मलिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।