{"_id":"77afc506ffd76cdba9b090f3e50e18c0","slug":"young-man-soot-out-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर युवक को मारी गोली
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात के चलते कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, पुलिस ने मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज के घेर मीर बाज खां निवासी आसिफ अली का आरोप है कि वह मंगलवार की रात मोहल्ले घेरबाज खां में दावत के लिए परिवार के साथ गया था।
वहां पर आपस में दो लोगों का विवाद हो गया था। जहां आसिफ के भाई आकिल ने दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद को निपटवा दिया था। खाना खाने के बाद जब वह घर आ रहा था तो एक पक्ष के लोगों ने रास्ते में रोक कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी लोगों ने उस पर गोली चला दी।
गोली लगने के बाद आकिल वहीं पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर आ गए, जहां आरोपी लोग मौका पाकर वहां से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल ले आए, जहां हालत गंभीर होने पर उसको बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल के भाई आसिफ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद व चार अज्ञात सहित आठ के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी जा रही है।