फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   unknown body recovered

शहतूत के पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव 

Mon, 23 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 23 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उपनगर मसवासी में किसान के  खेत में शहतूत के पेड़ पर अधेड़ का शव लटका मिला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। खेत स्वामी ने पेड़ पर शव लटके होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कोई  पता नही लग सका। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए चिकित्सालय भेज दिया। 

रविवार की प्रात: मसवासी निवासी किसान नरेश अपने खेत में खड़ी मैंथे की फसल देखने गया। जैसे ही वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि खेत में खड़े शहतूत के पेड़ पर अधेड़ का शव कपड़े से बंधा लटका पड़ा है। शव को देख वह घबरा गया और सूचना आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन


खेत स्वामी नरेश ने घटना की सूचना मसवासी पुलिस सहित कोतवाली पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और वह घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाया गया।  पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की पर शिनाख्त नहीं पाई।इसके बाद अधेड़ के शव को पंचनामा भर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और घटना की रिपोर्ट खेत स्वामी नरेश की ओर से आई तहरीर के आधार पर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed