फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two killed in accident

हादसों में दो की मौत

Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 20 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी निसार अहमद (45) पुत्र अब्दुल रहमान गुरुवार की सुबह करीब छह बजे बाइक द्वारा भोट थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर जा रहा था। करीमपुर रोड पर ग्राम मुतियापुरा के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। बाद में पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने आनन फानन में गंभीर घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जहां घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव केे कब्जे में कर लिया, मगर परिजन बिना किसी भी पोस्टमार्टम के ही शव को अपने घर ले गए। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने घटना को इत्तफाकिया माना है। वहीं, मिलक में स्थानीय क्षेत्र में हाईवे पर तड़के हुए हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


 बुलंदशहर जिले के श्याना निवासी असलम कैंटर से सामान लेकर बनारस जा रहा था। सुबह तड़के वह हाईवे से यहां से गुजरा।  कोतवाली क्षेत्र के एक ढावा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  कुछ लोग असलम को सीएचसी पर लाए, जहां पर डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed