फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three accused arrested

स्वार में लेखपाल से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested
स्वार में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए लेखपाल को पीटने वाले खनन धंधेबाज। 

विज्ञापन

लेखपाल पिटाई के मामले में पुलिस ने तीन नामजद खनन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। खनन माफिया ने ओवरलोड खनन से भरे डंपर रोकने पर हलका लेखपाल की मारपीट कर दी थी।  

क्षेत्र के घोसीपुरा पट्टी कला में तैनात हलका लेखपाल रविन्द्र शर्मा ने करीब 15 दिन पूर्व एक ओवरलोड खनन से भरा डंपर रोक लिया था। आरोप है कि इसके बाद खनन धंधेबाजों ने डंपर छुड़ाने के लिए लेखपाल की पिटाई कर दी थी। मामले में लेखपाल ने पुलिस को तहरीर देकर एक नामजद और दो अज्ञात खनन धंधेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस लेखपाल के हमलावरों की तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि लेखपाल से मारपीट करने वाले तीनों खनन धंधेबाज घोसीपुरा पट्टी कलां निवासी अब्दुल मलिक, अकरम और आरिफ स्वार बाजपुर मार्ग स्थित बिजारखाता में खड़े हैं। पुलिस ने तत्काल छापामार कार्रवाई कर तीनों को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल की शिनाख्त के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि  लेखपाल पिटाई प्रकरण में प्रकाश में आए तीनों खनन के धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed