फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in three shops

तीन दुकानों से लाखों की चोरी 

Wed, 31 Jan 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
theft in three shops
रामपुर के सैदनगर के मुरसेना चौराहे पर दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद जानकारी देता दुकानदार।

विज्ञापन

मुरसैना पुलिस चौकी से महज चंद कदम की दूरी पर चोरों ने नकब लगाकर सराफा की दो दुकानों समेत तीन दुकानों में करीब छह लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। चोरी की इस घटना ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं। घटना से दुकानदारों में आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया साथ ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चाह इंछा राम निवासी सचिन रस्तोगी की मुरसैना चौकी के पास ही सराफा की दुकान है। इसके अलावा इसके बराबर में ही देवेंद्र रस्तोगी की भी सराफा की दुकान है। इसके अलावा कुम्हरिया गांव निवासी बब्लू की बिजली उपकरणों के सामान की दुकान है। सोमवार की रात में चोरों ने इन दुकानों में नकब लगा लिया। चोरों ने दुकान में नकब लगाने के बाद सचिन रस्तोगी की दुकान से अलमारी में रखे चांदी के 15 किलोग्राम जेवरात समेट लिए। इसके साथ ही ढाई हजार रुपये भी समेट लिए। चोरों ने अलमारी के ताले भी तोड़ लिए। इसके अलावा देवेंद्र कुमार रस्तोगी की दुकान में भी नकब लगाया,लेकिन चोर इस दुकान के भीतर जाने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


चोरों ने बब्लू की दुकान में भी तीस हजार रुपये का सामान समेट लिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह को हुई तो दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों ने दुकान खोली तो सारा सामान बिखरा हुआ था। इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुकानदारों में इसको लेकर आक्रोश है। वहीं लोगों का मुरसैना चौकी के पास ही दुकानों में चोरी हो गई,लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस इस दौरान चौकी पर सोती रही। पुलिस को भी मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब दुकानदारों ने घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed