{"_id":"32af36d9958bab004f4485dfb4a9dac4","slug":"theft-in-ritaired-dy-cmo-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ के घर दस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ के घर दस लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बंद पड़े रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर करीब दस लाख का माल समेट कर ले गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामनाथ कालोनी निवासी डा. ओपी आर्या डिप्टी सीएमओ के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे के पास बिलासपुर चले गए थे। इस दौरान घर में ताले पड़े थे। आधी रात के बाद चोरों ने उनके मकान को निशाना बना लिया।
इस दौरान चोरों ने नगदी और जेवर सहित करीब दस लाख का माल का समेट कर ले गए। गुरुवार की सुबह को जब परिवार के लोग वापस आये तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में डा. आर्या ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।