{"_id":"570be87b4f1c1b25484a6ac9","slug":"theft-in-jila-asptal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दो महिलाओं के पर्स चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में दो महिलाओं के पर्स चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में उचक्कों ने बच्चों को दवा दिलाने आईं दो महिलाओं का पर्स उड़ा लिया। गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी रईसीन अपने बच्चे की दवा दिलाने के लिए सोमवार की सुबह को जिला अस्पताल आई थी। बच्चे को डाक्टर को दिखाने के बाद महिला दवा लेने के लिए लाइन में लग गई थी। इस दौरान उसका किसी ने पर्स उड़ा लिया। कुछ देर के बाद जब पीड़िता ने अपना पर्स देखा तो यह गायब था।
इस दौरान वहीं पर खड़ी दूसरी महिला नाजरीन का पर्स भी गायब था। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इससे दवा वितरण केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई। हंगामा कर रहीं दोनों महिलाओं से पुलिस ने पूछताछ की। उसके बाद पुुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और उचक्कों की तलाश, लेकिन पर्स चोरी का पता नहीं चल सका। बाद में दोनों महिलाएं रोती हुईं घर चली गईं।