{"_id":"e357b6bebf933171ca24f3e7a5a14219","slug":"theft-attemtt-in-prathama-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांगरूम का ताला नहीं तोड़ पाए चोर, कैश सुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्ट्रांगरूम का ताला नहीं तोड़ पाए चोर, कैश सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो/टांडा
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंटाखेड़ा स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में चोर कूमल लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद वे शाखा के स्ट्रांगरूम तक पहुंच गए थे, लेकिन ताला नहीं तोड़ पाए। इस दौरान वे यहां से बैटरियां चुराकर ले गए। बैंक की शाखा में कूमल लगाए जाने की जानकारी सोमवार की सुबह मिली जब कर्मचारी यहां पहुंचे। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सैंटाखेड़ा में प्रथमा बैंक की शाखा में शनिवार और रविवार को अवकाश था। इस दौरान रात के किसी समय चोरों ने शाखा में कूमल लगा दी और अंदर घुस गए। इसके बाद वे स्ट्रांगरूम तक पहुंच गए थे, लेकिन ताला नहीं तोड़ पाए। इससे बैंक में रखा हुआ कैश बच गया।
स्ट्रांग रूम का ताला न खुलने पर चोर शाखा में रखी 23 बैटरियां लेकर भाग गए। सोमवार की सुबह जब बैंक कर्मचारी शाखा में पहुंचे तो उनको कूमल लगाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बैंक की शाखा में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक सुधाकर शर्मा ने बताया की घटना की जानकारी बैंक के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। साथ ही इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे गई है। सैंटाखेड़ा स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस शाखा में पहले भी एक बार भी चोरी हो चुकी है। इसके बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं।
यहां पर गार्ड की तैनाती नहीं है। साथ ही बैंक में लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब है। इस वजह से शाखा के अंदर दाखिल होने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हो पाए हैं। चोर स्ट्रांग रूम से तक पहुंच गए थे। इस दौरान अलार्म भी नहीं बजा। इससे आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी नहीं हुई।
प्रथमा बैंक की शाखा में सुरक्षा के इंतजाम न होना अपने आप में एक बड़ा सवाल है। सैंटाखेड़ा स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में कूमल लगने वाले चोरों को पता था कि दो दिन की छुट्टी है। ऐसे में आसानी से चोरी को अंजाम दे सकते हैं। चोर बैंक की शाखा से 23 बैटरियां चुरा ले गए हैं। इसका मतलब है कि वे पूरी तैयारी से आए थे।