फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   swar murder case

एसओजी के गले से नहीं उतर रही लूट के बाद हत्या

Fri, 25 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार Updated Fri, 25 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
swar murder case
बहन को बुलाने जा रहे युवक की हत्या पुलिस और एसओजी टीम के गले से नहीं उतर रही। शुक्रवार को एसओजी टीम ने कई लोगों से पूछताछ की और जांच शुरू कर दी है। स्वार मुंशीगंज मार्ग स्थित पुलिया के पास थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल निवासी 25 वर्षीय अख्तर अली की लाश पेड़ से बंधी मिली थी।
विज्ञापन



मौके से बाइक और उसकी जेब में रखा पर्स गायब था। युवक अपनी बहन को बुलाने के लिये तहसील टांडा के गांव दढ़ियाल के लिये बाइक से निकला था। हत्या की गुत्थी सुलझाने को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी टीम कोतवाली पहुंची। एसओजी टीम प्रभारी गितेश कपिल के अनुसार युवक की हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई।
विज्ञापन



अगर लूट के इरादे से हत्या होती तो मृतक के हाथ पैर भी बंधे होते। घटना स्थल पर मृतक के गले में रस्सी का फंदा लगा था। वह पेड़ से बंधा था। ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और उसके शव को लाकर यहां फेंका गया। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि घटना के खुलासे को कुछ क्लू पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी आधार पर जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। एसओजी टीम ने अख्तर के पास से मिले मोबाइल की काल डिटेल निकलवा ली है। वह युवक के मोबाइल पर आये नंबरों को खंगालने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अख्तर अली की हत्या दम घुटने से होना बताया गया है।



घटना स्थल पर युवक के गले में हरे रंग की रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। देर रात मृतक युवक का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात ही युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। युवक के जनाजे में भारी संख्या में ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed