फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sucide in milak

बदनामी के डर से महिला ने आग लगाई, मौत

Sun, 03 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलक
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलक Updated Sun, 03 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
sucide in milak
पीड़ित की मां ने मामले की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है।
बदनामी के डर से महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण का संयुक्त परिवार है। परिवार के लोग ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए चले जाते हैं। दो अप्रैल की रात महिला के पति और ससुर काम पर गए थे। रात डेढ़ बजे गांव का ही एक युवक ग्रामीण के घर में घुस गया।
विज्ञापन


आहट होने पर सास और छोटी बहू ने बड़ी बहू के कमरे में चारपाई के नीचे से युवक को पकड़ लिया। बाद में युवक उनके हाथों से छूट कर भाग गया। शोर-शराबा मचने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। युवक के घर में घुसने की बात आग की तरह फैल गई। युवक के पकड़े जाने के बाद महिला को अपनी बदनामी का डर सताने लगा। उसने घर में रखी केरोसिन की केन अपने शरीर पर उड़ेलकर आग लगा ली।
विज्ञापन


शोर सुनकर परिवार की महिलाओं ने आग बुझाई, लेकिन वो बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिवार वाले महिला को आनन-फानन में बरेली इलाज के लिए लेकर गए। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं, घर में घुसे युवक के खिलाफ छेड़खानी और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गए है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। कोतवाल जयराज सिंह ने बताया कि विवाहिता के ससुर की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed