फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sucide in district jail

डीआईजी जेल ने शुरू की जांच

Sun, 03 Jan 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
sucide in district jail
जेल में ये कैसी सुरक्षा व्यवस्था कि 21 बंदियों और महिला सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी गीता बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। कहीं न कहीं जेलकर्मियों की लापरवाही साफ है। डीआईजी जेल ने इस मुद्दे पर जांच शुरू की है। जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट आईजी को सौपेंगी। जिला कारागार की महिला बैरक में 22 बंदी रहती थीं।
विज्ञापन



दो महिलाएं सजायाफ्ता हैं। बंदियों की सुरक्षा के लिए यहां पर बंदी रक्षक भी लगाई गई हैं। बैरक में महिला बंदियों के बीच गीता ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। न तो महिला बंदियों को और न ही जेल में सुरक्षा में लगे कर्मियों को गीता के आत्महत्या की जानकारी हुई।
विज्ञापन



घटना के बाद जेलकर्मियों की लापरवाही साफ उजागर हुई है। डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव ने यहां पहुंचकर मामले की जांच की। जेल कर्मियों और अफसरों के साथ ही महिला बंदियों के बयान भी दर्ज किए। डीआईजी ने बताया कि जांच में यदि कहीं कोई दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed