{"_id":"32326c6356414b24f1aa832759acc05b","slug":"student-sink-in-to-lalpur-dam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर डैम में गिरकर 12वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालपुर डैम में गिरकर 12वीं के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथियों के साथ लालपुर डैम पर गए छात्र की उसमें गिरने से मौत हो गई। छात्र को डैम में गिरता देखकर आसपास के लोगों ने उसे निकलने की कोशिश की। जब तक उसको बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस छात्र के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिवार के हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट निवासी मसरूर का 18 साल का बेटा मुजाहिद ईस्ट-वेस्ट स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। बताया जाता है कि रविवार दोपहर अपने छह साथियों के साथ अजीमनगर थाना क्षेत्र में बने लालपुर डैम पर फोटो खींचने गया था। इस दौरान वो डैम में गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।
जब तक उसको बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान मुजाहिद के चार साथी फरार हो गए। पुलिस मौके से दो साथियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग भी वहां पर पहुंच गए। शव को देखकर रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग शव को घर ले आए। परिजनों ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, अजीमनगर एसओ कुशलवीर का कहना है कि नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई। परिवार के लोग रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर रहे हैं।