{"_id":"d260ae4ad19dbc7c7b30ba16b34ba169","slug":"stamp-theft-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी, पांच पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 लाख की स्टांप चोरी पकड़ी, पांच पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने 12 लाख रुपये स्टांप की चोरी पकड़ी है। सभी को नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ स्टांप चोरी का केस दर्ज किया गया है। स्टांप चोरी के मामले को रोकने के लिए शासन की ओर से इन दिनों स्टांप समाधान योजना चलाई जा रही है। स्टांप चोरी रोकने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले दिनों प्रशासन ने टांडा क्षेत्र के पांच, जबकि शहर में स्टांप चोरी का एक मामला पकड़ा था। अब कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में जौहर अली रोड स्थित एक महिला व्यवसायी को 8.68 लाख रुपये की स्टांप चोरी के आरोप में नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ एआईजी स्टांप की कोर्ट में वाद दायर किया है।
उन पर व्यावसायिक जमीन का स्टांप शुल्क जमा न कर आवासीय जमीन का स्टांप शुल्क लगाने का आरोप है। बताया जाता है कि इस जमीन का इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर किया जा रहा है। इसके अलावा टांडा क्षेत्र के शरीफ अहमद, रुखसाना परवीन, मोहम्मद इरफान, रेहाना और हाजरा बेगम को भी स्टांप चोरी का नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ स्टांप चोरी का वाद दायर किया है।
विज्ञापन
सभी पर तीन लाख रुपये की स्टांप चोरी का वाद एआईजी स्टांप कम लगाने का मामला दर्ज किया है। एआईजी स्टांप अजय कुमार मिश्रा की ओर से इस संबंध में एआईजी स्टांप कोर्ट में वाद दायर करते हुए इन सभी को तलब कर लिया है। कार्रवाई से खलबली मची है।