{"_id":"551c7a085887a9babe42923344c0a326","slug":"road-accident-in-swar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को झपकी आने से बारात का वाहन पलटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को झपकी आने से बारात का वाहन पलटा
ब्यूरो/अमर उजाला स्वार
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
बारात से लौटते समय वाहन चालक को नींद की झपकी आने से वाहन हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर पलट गया। इसमें सवार दूल्हा, दुल्हन सहित चार लोग घायल हो गए। उपचार के लिये उत्तराखंड के बाजपुर ले जाया गया है। तहसील क्षेत्र कें गांव जोधावाला से शुक्रवार रात्रि गुड्डू की बारात रामपुर गई थी। शनिवार प्रात: बारात लौटकर घर जा रही थी।
जैसे ही दूल्हे की बोलेरो गाड़ी स्वार केलाखेड़ा स्थित गांव भगवंत नगर के पास पहुंची। चालक को झपकी आ गई। वाहन अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर पलट गया। इसमें सवार दूल्हा गुड्डू, दुल्हन, फिरोज और इरफान की पत्नी वाहन में दब कर गंभीर रूप से घायल हो गये। अन्य लोगों को मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बाहर निकाला। दूल्हा, दुल्हन सहित चार लोगों की हालत गंभीर देखकर उन्हें उचित उपचार के लिये उत्तराखंड के बाजपुर ले जाया गया है।