फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road accident in rampur

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी

Sun, 27 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
road accident in rampur
गणपति की प्रतिमा विसर्जन को ले जा रहे श्रद्धालओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तोपखाना रोड पर पलट गई। इसमें 25 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंज थाना क्षेत्र के मदरसा कोहना मोहल्ले के लोग रविवार की सुबह करीब 10 बजे गणेश जी की मूर्ति को ट्रैक्टर-ट्राली में कोसी नदी में विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन



ट्रैक्टर-ट्राली में महिलाओं, युवतियों और बच्चों सहित लगभग 50 श्रद्धालु थे। बताया जाता है कि तोपखाना रोड पर महात्मा गांधी माल के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार करीब पच्चीस लोग घायल हो गए। हादसे के घायल लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन



किसी तरह से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। उसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को एक किनारे पर लगवाया। बाद में अस्पताल पहुंचकर घायलों का मौका मुआयना किया। अस्पताल में करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed