{"_id":"57113a5a4f1c1b0a174a6c80","slug":"police-set-fire-in-my-factory-fasal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी फैक्ट्री में पुलिस ने आग लगाई : फैसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरी फैक्ट्री में पुलिस ने आग लगाई : फैसल
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को अपनी फैक्ट्री में आग लगने की घटना के विरोध में धरना देते कांग्रेसी नेता फैसल खां लाला। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोआर्डिनेटर फैसल खां लाला ने डीजीपी जावेद अहमद को पत्र भेजकर शिकायत की है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की दोपहर कुछ पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उनकी फैक्ट्री में आग लगा दी है। आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में उनकी आग लगाई है। उनका कहना है कि शुक्रवार की दोपहर बरेली गेट उनकी फैक्ट्री में कुछ पुलिसकर्मी आए थे, जिन्होंने आग लगा दी। वो राज्यपाल के पक्ष में बयान दे रहे हैं।
इसलिए राजनीतिक दबाव में पुलिस ने उनकी फैक्ट्री में आग लगाई गई है। उन्होंने पत्र में यह भी कहा है कि उनको व उनके परिवार को प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां से जानमाल का खतरा है। दूसरी ओर एसपी साधना गोस्वामी का कहना है कि फैसल लाला झूठे आरोप लगा रहे हैं। कोई पुलिसकर्मी उनकी फैक्ट्री में नहीं गया था। वो चर्चा में रहने के लिए अफवाह फैला रहे हैं। अगर वो इस तरह के अफवाह फैलाते रहेंगे तो विवश होकर पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।