फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in road accident

दूधिए को पिकअप ने रौंदा, मौत

Sat, 26 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा Updated Sat, 26 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
टांडा जालपुर के बीच गंजोवाली गांव के मोड़ के पास एक पिकअप ने बाइक सवार युवा दूधिया को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर दूधिया के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, उन्होंने घटना को नकारते हुए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



पुलिस ने मामले में चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। टांडा थाना क्षेत्र के गांव जालपुर निवासी अफसर अली का कहना है कि उनका बेटा आसिफ (20) दूध बेचने का काम करता था।
विज्ञापन



तीन दिन पहले उसका पास के गांव के रहने वाले कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उनका आरोप है कि आसिफ शुक्रवार की शाम को दूध बांटकर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने इसकी बाइक में पिकप से टक्कर मार दी और उसको रौंद दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और पिकप चालक लेखराज को पकड़ लिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में अफसर अली ने चालक लेखराज, ताहिर और अख्तर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


टांडा एसओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आसिफ को पिकप से रौंद कर हत्या कर देेने के आरोप में चालक लेखराज, ताहिर और अख्तर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ताहिर और अख्तर टांडा थाना क्षेत्र के मोहम्मद गंज के रहने वाले हैं। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।



ताहिर और अख्तर को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। मृतक के परिवार के लोगों का आरोप है कि आसिफ का गांव के ही एक ग्रामीण से किसी बात का लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। पिता अफसर अली का कहना है कि उसके बेटे आसिफ से तीन दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed