{"_id":"896715366c21442740e19f5f48b9519e","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
Updated Tue, 15 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लश्करगंज गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर दो साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के परिजन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शाहबाद कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विरोध में परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
तहसीलदार ने भी फोन करके रिपोर्ट दर्ज करने को कहा, लेकिन पुलिस ने उसे भी अनसुना कर दिया। एसपी कार्यालय से भी बच्ची के परिजनों को बैरंग लौटना पड़ा। शाहबाद के लश्करगंज निवासी वीरेंद्र की साढ़े तीन साल की बेटी सपना की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई।
घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वोभाग गया। बच्ची के परिजन ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शाहबाद कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। थाने में सुनवाई न होने पर परिजन बच्ची के शव को लेकर तहसील पहुंचे।
विज्ञापन
तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार प्रभुदयाल से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस को फोन कर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। फिर भी पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। क्षुब्ध परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया।
कोई सुनवाई न होने पर मृत बच्ची का शव गाड़ी में रखकर एसपी से मिलने रामपुर आ गए। यहां भी पुलिस ने उनकी मुलाकात एसपी से नहीं कराई। पुलिसकर्मियों ने उनको ये कहकर लौटा दिया कि शाहबाद कोतवाली जाओ रिपोर्ट वहीं दर्ज होगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्राली मालिक के दबाव में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।