{"_id":"e827171c3349d4829f0950bec22c1595","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर लगने से हलवाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर लगने से हलवाई की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोपखाना रोड पर वाहन की टक्कर से गुरुवार की रात एक हलवाई की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग मृतक के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। संभल के थाना चंदौसी के गांव घंटकेश्वर निवासी चंद्रपाल बुधवार की शाम को अपने साथियों के साथ रामलीला मैदान में एक शादी समारोह में हलवाई का काम करने आया था।
इस दौरान गुरुवार की देर रात को वह किसी काम से सड़क किनारे आया था। इसी बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पर चंद्रपाल के परिजनों में कोहराम मच गया और वे भी मौके पर आ गए। बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसके शव को घर ले गए। कोतवाली प्रभारी नरेशपाल का कहना है कि हलवाई की मौत के बाद उसके परिवार के लोग कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। इसके बाद वो शव को अपने साथ ले गए।