फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of kishori

किशोरी की गला दबाकर हत्या, तेजाब फेंका

Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/टांडा रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/टांडा रामपुर Updated Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
murder of kishori
किशोरी का फाइल फोटो

विज्ञापन

 मामूली बात को लेकर एक परिवार ने दूसरे परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक किशोरी को पकड़ कर पीटा और गला दबा दिया। बाद में उसके ऊपर तेजाब भी फेंका गया। घायल किशोरी को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

बृहस्पतिवार को बादली निवासी चंद्रपाल पुत्र दोलीराम की 13 वर्षीय बेटी सविता मंदिर से पूजा करके घर आ रही थी। इसी बीच घर के बाहर गांव के महेंद्र, मोहन सैनी, मित्रपाल पुत्रगण रामसिंह, रामसिंह पुत्र छिद्दा, गुड़िया पत्नी शंकर ने चंद्रपाल की पुत्री सविता पर हमला बोल दिया। सविता को पीटा और उसका गला दबा दिया। बाद में तेजाब फेंककर यह लोग भाग गए। जब    परिजन बाहर निकले तो सविता की हालत खराब थी। किशोरी की हालत बिगड़ती देख परिजन तत्काल उसे टांडा सीएचसी लेकर आए।
विज्ञापन


किशोरी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। किशोरी ने मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पिता चंद्रपाल ने शुक्रवार को टांडा में थाने आकर अपनी बेटी की हत्या की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ नामजद दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed