{"_id":"3d57e211ab5a1a8733e37d81ffb8ab1b","slug":"murder-in-shahbad-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद में बोरे में बंद मिली महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहबाद में बोरे में बंद मिली महिला की लाश
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्याकर उसकी लाश बोरे में बंद कर फेंक दी गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हत्या कहीं और करके शव को यहंा फेंकने की आशंका जताई जा रही है। चेहरे पर तेजाब से जलाने के निशान भी मिले हैं। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर शनिवार की रात को चौधराना के पास लोगों ने बंद बोरे को देखा,जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे को खुलवाया तो इसमें से महिला की लाश मिली। महिला बुरका पहनी हुई थी। उसके शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे नहीं पहचाना। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।
आशंका यह भी बताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है। शव को यहां लाकर डाल दिया गया है। कोतवाल रामपाल भाटी के मुताबिक महिला के बारे में जानकारी की जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। लगाता है चेहरे पर तेजाब भी डाला गया है। महिला सफेद कुर्ता और लाल सलवार पहने हुए थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह साफ होगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।