फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in sahbad

शाहबाद में पांच घरों से चार लाख की लूट 

Sun, 28 Aug 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद रामपुर Updated Sun, 28 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
loot in sahbad
शाहबाद के पस्तौर गांव में लूट के बाद पशु व्यापारी के घर बिखरा सामान।

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पस्तौर गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने पशु कारोबारी सहित पांच लोगों के घरों में  लूटपाट की। बदमाश नकदी जेवर  सहित करीब चार  लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। 
थाना क्षेत्र के गांव  पस्तौर में शुक्रवार की रात पशु व्यापारी साहब खां परिजनों के साथ सो रहे थे। आधी रात के वक्त आधा दर्जन बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने चारपाई पर  सो रहे साहब खां को तमंचा दिखाकर कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने उससे घर की चाभी लेने के बाद अलमारी में रखी दो लाख की नगदी और सोने चांदी के जेवर लूट लिए। पशु कारोबारी के शाेर मचाने पर  बदमाश उसको जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश पड़ोसी साबरी के घर में जा घुसे। बदमाश उसके यहां से दो हजार की नगदी व जेवर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने नौशाद खां के घर को निशाना बनाया। घर में सो रहे परिजनों को बंधक  बनाकर  एक कमरे में डाल  दिया और ढ़ाई हजार की नगदी, बर्तन आदि सामान समेट ले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नौशाद खां के पड़ोसी रसीद के जाग जाने पर बदमाशों ने उसे भी बंधक बना लिया। बदमाश उसके  घर में घुसकर 650 रुपये की नकदी दो मोबाइल फोन, जेवर सहित करीब पच्चीस हजार रूपये का सामान लूट लिया।  इस बीच  रसीद की पत्नी शाजदा ने जब लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने  शाजदा की पिटाई कर उसको  जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने की हिदायत दी। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed