{"_id":"570161584f1c1b1e29c810e6","slug":"loot-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की लूट चौकीदार को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजार की लूट चौकीदार को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साप्ताहिक पैठ में डेरा डाल रह रहे नीम-हकीमों के तीन डेरों पर आठ बदमाशों ने धावा बोल दिया। नौ हजार की नगदी समेत करीब 50 हजार रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर सभी की पिटाई कर दी। इस बीच वहां पहुंचे बाजार के चौकीदार के टार्च जलाने पर बदमाश ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने लूट की घटना का अल्पीकरण कर मात्र चौकीदार को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम मोरना निवासी महावीर सिंह और उनके पुत्र सुरेश सिंह, हजारी सिंह जड़ी-बूटी बेचते हैं। वो शनिवार बाजार में डेरे डालकर रहते हैं। शनिवार रात डेढ़ बजे सभी सो रहे थे। तमंचों और डंडों से लैस आठ बदमाशों ने डेरों पर धावा बोल दिया। विरोध करने पर सभी को मारपीटा। नौ हजार की नगदी, जेवर उतरवा लिए। चीख पुकार सुनकर बाजार में चौकीदारी कर रहे डोहरिया निवासी सईद अहमद (35) दो अन्य चौकीदारों छिद्दू निवासी लालानगला और आरिफ के साथ मौके पर पहुंचे।
सईद सबसे आगे थे। उन्होंने बदमाशों की तरफ टार्च की रोशनी की। एक बदमाश ने सईद को तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके कंधे पर लगी। इस बीच बदमाश फरार हो गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित पक्ष कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना बताई। पुलिस ने घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने छिद्दू की ओर से गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी ने लूट की घटना से इंकार किया है।