फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   killed wife in illegal relation

अवैध संबंधों के चलते पति  ने की थी हत्या

Mon, 05 Mar 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 05 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
killed wife in illegal relation
हत्यारोपी।

विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र में महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने गमछे से महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा था। सोमवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गमछा भी बरामद कर लिया है।

सोमवार को एसपी डा. एसपी टाडा ने प्रेसवार्ता कर खजुरिया थाना के अहरो गांव में हुए हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात मुसफयार खां के गेहूं के खेत में 48 वर्षीय महिला का शव मिला था। मृतका के गले में अंगोछा भी बंधा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, महिला की शिनाख्त खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी भजन लाल की पत्नी कल्पना देवी के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने रात में ही भजनलाल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आखिरकार इस वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। एसपी ने बताया कि महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब पति से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से थे। उसकी शादी बीस साल पहले बिहार निवासी कल्पना से हुई थी। विवाह के बाद से ही दोनों के रिश्तों में खटास रही और आए दिन झगड़े भी होते रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि होली के दिन भी भजन लाल का पत्नी से विवाद हो गया था। इसी के चलते कल्पना जंगल में चली गई थी। यहीं पर मौका पाकर भजनलाल ने उसकी हत्या कर दी। भजन लाल ने अपने गमछे से कल्पना का गला घोटा था। एसपी ने बताया कि भजन लाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed