{"_id":"cf1dae07976a5badc3a7f2cfcfa1c2e2","slug":"kidnapping-of-bdc-member-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपहरण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर अपहरण का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख का चुनाव नजदीक आते ही बीडीसी मेंबरों के अपहरण, मारपीट और धमकाने जैसे मामलों में तेजी आ गई है। अभी मिलक में बीडीसी मेंबर के अपहरण का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि बिलासपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पति पर बीडीसी सदस्य के अपहरण का आरोप लगाते हुए उसके साथी ने कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं, ब्लाक प्रमुख पति ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपहृत मेंबर को अपना समर्थक बताया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंजाबनगर निवासी सुखदेव सिंह ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे वो जिप्सी से ग्राम सदराखेड़ा से घर आ रहा था। उनके साथ दोस्त ग्राम महेशपुरा निवासी बीडीसी सदस्य गुरदीप सिंह भी थे।
विज्ञापन
आरोप है कि रास्ते दो गाड़ियों में सवार ब्लाक प्रमुख रविंद्र कौर के पति उज्ज्वल दीदार सिंह साबी और उनके समर्थकों ने उनकी गाड़ी रोक ली। हथियारों के बल पर बीडीसी सदस्य का अपहरण कर लिया। उसने विरोध किया तो मारपीट कर खेत में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर ले ली और बीडीसी सदस्य की खोज शुरू कर दी।
वहीं, कोतवाली प्रभारी जगदीश अरोरा ने बताया कि इस संबंध में उनकी ब्लाक प्रमुख पति से बात हुई है। उन्होंने बताया कि गुरदीप सिंह उनके समर्थक हैं और उनके साथ प्रचार कर रहे हैं। बीडीसी सदस्य से भी फोन पर बात की तो उन्होंने अपहरण के आरोप को गलत बताया है। उधर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पति उज्ज्वल दीदार सिंह साबी ने बताया कि गुरदीप सिंह का अपहरण नहीं हुआ है। वो उनके समर्थक हैं और उनके साथ हैं।