फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   jahar dekar hatya

आंगनबाड़ी कार्यकत्री की जहर देकर हत्या

Fri, 27 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 27 May 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
jahar dekar hatya
क्राइम
पुलिस ने शव को कब्र  से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के  मुहल्ला घेर मर्दान खां निवासी  मुराद खां की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पत्नी अफशां मुराद की बुधवार  को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उसकी मौत इलाज के दौरान  मुरादाबाद के अस्पताल में हुई थी। अफशां की मौत के बाद परिवार के लोगों ने  शव को दफन भी कर दिया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि अफशां की स्वाभविक  मौत नहीं हुई है,बल्कि उसे जहर देकर मारा गया है। इस सूचना के बाद मौके पर  पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में शव को कब्र से  निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम व एसपी से कार्रवाई की मांग  की,जिसके बाद डीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सिटी मजिस्ट्रेट मदन  गर्बियाल की निगरानी में कब्रिस्तान में अफशां की कब्र खुदवाई गई और फिर  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अफशां के शव को निकलवाया गया। शव को पुलिस ने  कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


इस मामले में  कोतवाली में तैनात सिपाही आरिफ की ओर से शहर कोतवाली में पति मुराद खां व  एक अन्य के खिलाफ जहर देकर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस  ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी मजिस्ट्रेट के  मुताबिक डीएम के आदेश पर महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया है। शहर  कोतवाल राघवराम मिश्रा के मुताबिक मुहल्ले के लोगों से जानकारी मिली थी कि  अफशां को जहर देकर मारा गया है। मामले की जांच में अफशां के पति का नाम  सामने आया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर  रही है। शव को कब्र से निकाले जाने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति विवाद को निपटाने को पुलिस ने खोला सेल
रामपुर। संपत्ति संबंधी विवादों को निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने अलग सेल खोलने का फैसला लिया है। यह सेल तय करेगी कि संपत्ति संबंधी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई या जाए या फिर शिकायत का निस्तारण प्रशासन करेगा। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक सेल का प्रभारी अनिल पांडे को बनाया गया है। सीओ की देखरेख में संपत्ति संबंधी विवादों को सुलझाया जाएगा। संपत्ति संबंधी विवाद यदि पुलिस स्तर पर कार्रवाई करने योग्य होगा तो ही अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। यदि मामला प्रशासनिक स्तर पर है तो उसे प्रशासन को स्थानांरित कर दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed