फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   firing in tahseel campus.

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा तहसील परिसर

Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 02 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
firing in tahseel campus.
फायरिंग की घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amar ujala

स्वार (रामपुर)। दो दिन पूर्व सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता और बार वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता के बीच हुआ विवाद शनिवार को तूल पकड़ लिया। सीनियर बार से जुड़े अधिवक्ता ने अपने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर अधिवक्ता के चैंबर पर हमला बोल दिया और  ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन

  अधिवक्ता ने तहसील में घुसकर अपनी जान बचाई। फायरिंग से तहसील में अफरा तफरी मच गई। तहसील परिसर में  फायरिंग की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता ने अधिवक्ता उसके भाई सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

कराई है।  गुरुवार को तहसील में सीनियर बार अधिवक्ता नदीम अहमद व बार वेलफेयर एसोसिएशन जुड़े अधिवक्ता हसाम खां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों अधिवक्ताओं के बीच मारपीट हो गई थी। बाद में पहुंचे अधिवक्ताओं ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था।  मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।  बाद में अधिवक्ता  एहसाम खां ने एक शिकायती पत्र पुलिस को सौपा था। शनिवार की दोपहर अधिवक्ता एहसाम खां अपने चेैंबर पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि इस दौरान अधिवक्ता नदीम अहमद अपने भाई वसीम अहमद व अन्य साथियों के साथ असलहों से लैस होकर  पहुंच गए। अधिवक्ता पर कोतवाली में दिए गए  शिकायती पत्र वापस लेने का दबाव बनाने लगे। अधिवक्ता ने शिकायती पत्र लेने से मना कर दिया। आरोप है कि अधिवक्ता नदीम व उसके साथियों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। जिस पर अधिवक्ता अपनी जान बचाने को तहसील के अंदर 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाग गया। दिनदहाड़े तहसील में हुई फायरिंग से अफरा तफरी मच गई। वादकारी भी भाग खड़े हुए। फयरिंग की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश उपाध्याय भारी पुलिस बल को साथ लेकर तहसील पहुंच गए। इस दौरान पुलिस को मौके से कई खाली कारतूस के खाली खोखे पड़े मिले जिन्हें उन्होंने कब्जे में ले लिया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पीड़ित  अधिवक्ता एहसाम खां को अपनी सुरक्षा में कोतवाली ले आई। अधिवक्ता ने   नरपत नगर निवासी अधिवक्ता नदीम अहमद ,उनके भाई वसीम अहमद, जहूर, तौकीर, जीशान, मोहम्मद हसन और जहूर के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर जान लेवा हमला करने और अपने चेंबर से स्टाम्प की रखी 61 हजार रुपये की नकदी गायब हो जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed