{"_id":"582b630e4f1c1b56368ff298","slug":"fight-between-police-and-jila-panchayat-menber","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार पुलिस और जिला पंचायत सदस्य में हाथापाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वार पुलिस और जिला पंचायत सदस्य में हाथापाई
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और जिला पंचायत सदस्य में हाथापाई
- फोटो : demo
विज्ञापन
पिता की जमानत कराने आए जिला पंचायत सदस्य जुल्फिकार हुसैन व स्वार पुलिस के बीच कचहरी रोड पर हाथापाई हो गई। जिससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आरोपी मौका पाकर भाग गए।
टांडा थाना क्षेत्र के गांव दढियाल मुस्तेकाम निवासी जुल्फेक्कार हुसैन जिला पंचायत सदस्य हैं। कुछ समय पहले टांडा पुलिस ने अवैध खनन और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी मामले में इनके पिता हाजी गुलाम हुुुसैन को पकड़कर जेल भेज दिया गया था।
जुल्फिकार भी अवैध खनन के मुकदमे में आरोपी है। मंगलवार को जुल्फिकार अपने पिता की जमानत कराने के लिए कचहरी आए थे। स्वार एसओ इस मामले की जांच कर रहे हैं। सूचना मिलने पर स्वार एसओ फोर्स के साथ वहां पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य को दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस व जिला पंचायत सदस्य के बीच जमकर हाथापाई हुई, बेल्टें चलीं। जिससे वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिला पंचायत सदस्य अपने साथियों के साथ वहां से मौका पाकर वकीलों के चेंबर में भाग गए।
इसके बाद सभी वकील भी एकत्र हो गए। जहां उन लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर काफी रोष जाहिर किया। पुलिस वहां से जिला पंचायत सदस्य की कार को पुलिस अपने साथ ले गई।