फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   eo cought in driver recruitment scame

फरार ईओ को जेल भेजा

Tue, 29 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
eo cought in driver recruitment scame
नगर पालिका रामपुर में 22 ड्राइवरों की भर्ती में हुए घोटाले में फरार तत्कालीन ईओ नबीजान कुरैशी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वर्ष 2008 में रामपुर नगर पालिका में ड्राईवर भर्ती घोटला हुआ था। इस मामले की रिपोर्ट 11 अप्रैल 2013 को तत्कालीन ईओ शहंशाह वली खां ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. ज्ञानेंद्र कुमार सक्सेना, कर अधीक्षक गणेश प्रसाद, अरशदउल्ला खां, कमल कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की जांच में तत्कालीन ईओ नबी जान कुरैशी का नाम भी प्रकाश में आया था। उनके खिलाफ अलग से चार्जशीट दाखिल की गई थी। मामले की विवेचना सीओ सिटी आले हसन ने दाखिल की थी।
विज्ञापन


नबी जान कुरैशी को छोड़कर सभी आरोपी जमानत पर चल रहे हैं। नबी जान के खिलाफ कई बार सम्मन जारी हो चुके थे, लेकिन वो कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। पिछले दिनों कोर्ट ने तत्कालीन ईओ नबीजान कुरैशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मंगलवार को पूर्व ईओ ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। नबी जान कुरैशी मूल रूप से ग्राम रुकमपुर थाना फतेहगंज जिला बरेली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed