फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   driver murder case

सवारी बनकर चालक की हत्या, फिर लूटा डंपर

Sun, 20 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
driver murder case
कत्ल
सवारी बनकर डंपर में सवार हुए बदमाशों ने पहले चालक की हत्या की फिर डंपर को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बरेली के डंपर चालक की हत्या का खुलासा कर पकड़े गए तीन बदमाशों को जेल भेज दिया है। तीन बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। गंज थाना क्षेत्र में जौहर अस्पताल के पास नहर किनारे बृहस्पतिवार को युवक की लाश मिली थी। शिनाख्त बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी राम विलास के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


राम विलास डंपर का चालक था। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी को शनिवार को एसपी के सामने पेश किया गया। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि डंपर चालक की हत्या में पकड़े गए आरोपी टांडा के छितरिया गांव निवासी राशिद उर्फ नब्बू पुत्र अशरफ अली, टांडा के ही भूकनपुर गांव निवासी फुरकान और छितरिया गांव निवासी नासिर पुत्र कल्लन हैं।
विज्ञापन


इनके कब्जे से लूटा गया डंपर, हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोबाइल, खून से सने पकड़े बरामद किए हैं। मामले में गौस मोहम्मद उर्फ सलमान नाम का अन्य बदमाश भी शामिल है। चार लोग उत्तराखंड के बाजपुर के किलाखेड़ा से डंपर में सवार हुए थे। डंपर लूटने के इरादे से चालक राम विलास की हत्या कर दी और शव को जौहर अस्पताल के पास फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने की योजना सिराज और अहसान नाम के दो बदमाशों ने बनाई थी। इन लोगों ने डंपर को संभल में बिकवाने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed