फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody found in rampur

कुएं में मिला मजदूर का शव, सनसनी

Sat, 31 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कुएं में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी की शिनाख्त कराई। बाद में शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर के सैनी की बस्ती निवासी लीलाधर मजदूरी करता था। लीलाधर के बेटे मनोज ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात उसके पिता का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद 29 अक्तूबर की सुबह से ही वह घर वापस नहीं आए। काफी तलाश के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन



इसी बीच शनिवार सुबह रजा टेक्सटाइल कालोनी के पीछे खेल रहे बच्चों ने पास के ही एक कुएं में शव को उतराया हुआ देखा। शव देखकर बच्चे घबरा गए और इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। कुछ ही देर में मौके पर कालोनी वासियों की भीड़ लग गई। कालोनी वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान लीलाधर के पास से पर्स में रखा बिजली का बिल व कुछ फोन नंबर मिले। इन फोन नंबरों पर संपर्क कर शव की शिनाख्त की गई। उधर, मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है।



मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस से किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed