फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf terrerist attac case

दिल्ली में बना फईम का फर्जी डीएल

Mon, 29 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 29 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
crpf terrerist attac case
सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में जेल में बंद मुंबई के फईम अरशद अंसारी ने मुंबई से ही नहीं, बल्कि दिल्ली से भी फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। ये लाइसेंस दिल्ली के परिवहन कार्यालय से जारी नहीं हुआ था। ये लाइसेंस फर्जी था।
विज्ञापन



इसका खुलासा दिल्ली परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सचदेवा ने सेशन कोर्ट में पेश होकर अपनी गवाही के दौरान किया। उसकी गवाही पूरी हो गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी। 31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन



घटना के 40 दिन बाद पुलिस और एटीएस की टीम ने हमले के आरोप में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम राजेंद्र कुमार की कोर्ट में चल रही है। सोमवार को सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान अभियोजन की ओर से दिल्ली परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सचदेवा ने गवाही दी। उन्होंने अपने बयानों में कहा कि मुंबई निवासी फईम ने साहिल पास्कल के नाम से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। जांच में ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी मिला था।



साहिल पास्कल नाम से उनके कार्यालय की ओर से कोई भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। अब इस मामले की सुनवाई 10 मार्च को होगी। पेशी के दौरान पुलिस के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed