फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   constable wife alleged murder

सिपाही की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 09 Sep 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 09 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
constable wife alleged murder
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

रामपुर। आबकारी के सिपाही प्रेम सिंह की पत्नी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है। उसका प्रेम सिंह के परिजनों पर ही हत्या करने का शक जाहिर किया है। हालांकि इस मामले में अभी तहरीर नहीं दी गई है। रामपुर पुलिस का कहना है कि सिपाही की गुमशुदगी उत्तराखंड के काशीपुर में दर्ज है। लिहाजा इस मामले की तफ्तीश और कार्रवाई काशीपुर की पुलिस करेगी।       

विज्ञापन

मुरादाबाद में कार्यरत काशीपुर निवासी आबकारी के सिपाही का शव शुक्रवार को मिलक में नाहल नदी मिला था। नदी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसकी पहचान प्रेम सिंह के रूप में हुई। बाद में इस मामले की जानकारी परिजनों को दी गई थी। सूचना के बाद मौके पर प्रेम सिंह की पत्नी रश्मि भी पहुंच गई थी। उन्होंने पति के शव को देखकर रोना-पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने ऐसी आशंका जाहिर की है कि उनके पति की हत्या की गई है। रश्मि ने अपने पति के परिजनों पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। हालांकि इस बारे में पुलिस को अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर काशीपुर चले गए।  
विज्ञापन

-----------------                   
शुक्रवार को आबकारी के सिपाही का शव मिला था। सिपाही की गुमशुदगी काशीपुर में दर्ज है। अगर कोई तहरीर आती है कि काशीपुर ही इसकी जांच करेगी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।                नरेंद्र पाल सिंह, सीओ, मिलक                   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed