फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   clash in khoud

दरोगा ने चालक को पीटा, चौकी पर हंगामा

Mon, 04 Apr 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैदनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सैदनगर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर खौद चौकी में तैनात दरोगा ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए ग्रामीणों ने खौद चौकी का घेराव कर लिया और चौकी के सामने ही सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। एसओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। घायल ट्रैक्टर चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


खौद चौराहे पर लालपुर जाने वाले मार्ग का निर्माण चल रहा है। सड़क पर यातायात बंद था। रविवार को मार्ग खोल दिया गया। टांडा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव निवासी मोहम्मद उमर ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर लालपुर मार्ग पर पहुंचा। यहां तैनात दरोगा ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। चालक ट्रैक्टर को वापस मोड़ने लगा, जिसके बाद दरोगा का पारा चढ़ गया। दरोगा की चालक से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


दरोगा ने चालक की पिटाई शुरू कर दी। इससे मोहम्मद उमर जख्मी हो गया। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ आते देख दरोगा खिसक लिए। लोगों ने चौकी का घेराव कर लिया। चौकी के सामने जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों के तेवर देख पुलिस का भी पसीना छूट गया। सूचना के बाद एसओ यहां पहुंचे। ग्रामीण दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। एसओ ने दरोगा के खिलाफ तहरीर ली। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जाम से दो घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed