फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   child died in district hospital

जिला अस्पताल में मासूम की मौत पर हंगामा

Mon, 28 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
child died in district hospital
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि स्टाफ की ओर से इंजेक्शन अधिक मात्रा में लगाने के कारण मासूम की मौत हुई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


परिजनों ने नर्स के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने नर्स रमा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला झंडा निवासी टिंकू ने अपने एक माह के बेटे को सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना था कि मासूम को उल्टी हो रही थी।
विज्ञापन



हालत नाजुक होने के कारण उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया गया। दोपहर में ढाई बजे करीब मासूम को एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का आरोप था कि स्टाफ की ओर से इंजेक्शन की निर्धारित मात्रा से अधिक लगा दी गई। इस कारण उसकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, मासूम की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था।



सीएमएस डा. आरके ढल ने बताया कि बच्चे को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। डायरिया-उल्टी की चपेट में होने के साथ ही बच्चे को पेशाब भी नहीं आ रहा था। बच्चे का उपचार डा. टीपी सिंह की ओर से किया जा रहा था। सीएमएस ने उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed