{"_id":"6a9eefae1b6a8664410256c1","slug":"husband-arrested-in-connection-with-married-womans-death-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108711-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए मारपीट का आरोप, तीन दिन पहले उपचार के दौरान हुई थी खुशी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के खनौदा गांव में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय खुशी की तीन दिन पहले सुभारती अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को खनौदा गांव के पास से गिरफ्तार किया।
मेरठ के जय भीमनगर निवासी नरेंद्र की बेटी खुशी की शादी वर्ष 2024 में खनौदा के अंकित के साथ हुई थी। दंपती का एक 9 माह का बच्चा है। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर खुशी को प्रताड़ित करते थे। तीन सितंबर की रात दहेज की मांग को लेकर खुशी और उसके पति अंकित के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अंकित ने खुशी के साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उसे सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में पति अंकित, देवर अंकुश व लवकुश सास महको और ननद अंकिता के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि इस मामले में पति अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।