{"_id":"57093dfa4f1c1bd428c8110d","slug":"cheating-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई के फाइव स्टार होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से सवा लाख रुपये ठग लिए। कोतवाली के बजरिया झब्बू खां निवासी इमरान मकदूम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने आरोप लगाया था कि गंज थाना क्षेत्र के दोमहला रोड निवासी एक युवक ने दुबई के फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन पर नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख रुपये लिए थे।
उसे 21 नवंबर 2015 को दुबई भेज दिया गया, लेकिन वहां उसे रेतीले मैदान में मजदूरी पर लगा दिया गया। यहां उसे भूखा रखा गया। इससे तंग आकर वह किसी तरह भारत लौैट आया। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बहन के इलाज के लिए सवा लाख रुपये रखे थे। काम के लिए उसने आरोपी को दे दिए थे। रुपये मांगने पर आरोपी ने देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा।
मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी गुलरेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। गंज पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।