फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   case on julfikar for misuse of facebook

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा

Sat, 02 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 02 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
case on julfikar for misuse of facebook
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू ने जुल्फिकार खान के खिलाफ गंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जुल्फिकार फेसबुक पर उनके और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन



शानू ने गंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि अधिवक्ता जुल्फिकार खान फेसबुक पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। फेसबुक पर की जा रही टिप्पणी से उनको मानसिक आघात पहुंचा है। साथ ही उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन



शानू की तहरीर गंज थाना पुलिस ने जुल्फिकार खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले जुल्फिकार खान के खिलाफ घेर बाज खां निवासी अब्दुल करीम ने 30 दिसंबर को नगर विकास मंत्री आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed