फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   bdc member murder case

कब्र से निकाला गया बीडीसी सदस्य का शव

Wed, 17 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के अजयपुर निवासी बीडीसी सदस्य इस्लाम के शव को बुधवार को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डाक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। गंज थाना क्षेत्र के अजयपुर निवासी अब्दुुल नबी का बेटा इस्लाम सैजनी नानकार का बीडीसी सदस्य था।
विज्ञापन



बताया जाता है कि अजीमनगर थाना क्षेत्र के पप्पू और सईद 15 दिसंबर को उससे मिलने आए थे। दोनों रात को उसके घर पर रुके थे। सुबह चले गए। परिवार के लोगों ने इस्लाम को बेहोशी की हालत में पड़े देखा। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।
विज्ञापन



कुछ दिनों के बाद परिजनों को शक हुआ कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परिजन कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पप्पू और सईद के खिलाफ आठ फरवरी को हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद परिजनों ने डीएम से इस्लाम के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। 14 फरवरी को डीएम ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव निकालवाने के आदेश दिए थे। बुधवार दोपहर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन इस्लाम की मौत का राज नहीं खुला। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed