{"_id":"56f191c04f1c1ba501f14d6d","slug":"acused-medical-student-arrested-in-car-driver-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोपी मेडिकल का छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का आरोपी मेडिकल का छात्र गिरफ्तार
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चालक की हत्या करने के मुख्य आरोपी अरुण को मंगलवार को अजीमनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले में उसके चचेरे भाई जयविंदर को पहले ही जेल भेज चुकी है। अरुण बंगलुरू के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में बीयूएमएस का छात्र है। जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी को अरुण ने मुरादाबाद से बाजपुर के लिए कार बुक कराई थी। उसके साथ उसका चचेरा भाई जयविंदर भी था।
दोनों मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी कार चालक मनोज की हत्या कर उसका शव अजीमनगर थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। आरोपियों की पहचान मुरादाबाद में बार बुक कराते वक्त मिली सीसीटीवी फुटेज से हुई थी। वहीं कार चालक मनोज के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को जिस आरोपी को जेल भेजा है वह अरुण नहीं है। आरोपी की तस्वीर व सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर में अंतर है।
वहीं अजीमनगर एसओ कुशलवीर सिंह का कहना है कि आरोपी अरुण को पुलिस ने मंगल की पैठ से गिरफ्तार किया है। जिसको जेल भेजा गया है वह अरुण ही है। परिजनों के आरोप गलत हैं।