फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accident in factroy

सो रहे ट्रक चालक पर चढ़ा फोर्क लिफ्ट वाहन, मौत

Wed, 11 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 11 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की धागा फैैक्ट्री में सोमवार रात सो रहे ट्रक चालक पर कंपनी की ही फोर्क लिफ्ट मशीन (बंडल ढोने वाला वाहन) चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी में पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।

जिला अमरोहा के थाना डिडौली के गांव ढकिया चमन निवासी कयूूम का पुत्र आसिम ट्रक का मालिक व चालक भी है। वह जयपुर से कपड़ों की कतरन लेकर रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र स्थित धागा फैक्ट्री में आया था। सोमवार रात में फैक्ट्री में ट्रक खड़ा करके ट्रक के पास ही रोड पर सो गया। देर रात बंडल ढोने वाले वाहन (फोर्क लिफ्ट) के चालक लापरवाही से चलाते हुए उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


गंभीर घायल को रात में कंपनी की एंबुलेंस रुद्रपुर के एक अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रुद्रबिलास चौकी के प्रभारी विनोद मिश्रा मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में कर लिया। मंगलवार की सुबह मृतक के परिजन भी फैक्ट्री पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करने के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन पर हत्या कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक जीएस शेखावत ने उन्हें बताया कि वह कहीं बाहर गए हुए थे। बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी ने बताया कि रुद्रपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया है। उनके पास कोई भी रिपोर्ट लिखाने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed