फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चोरी की बुलेरो के साथ चार गिरफ्तार

चोरी की बुलेरो के साथ चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी की  बुलेरो के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
रामपुर। तीन माह पहले रेलवे स्टेशन से चोरी हुई बोलेरो को बेचने जा रहे आरोपियों को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से बोलेरो के फर्जी कागज, नंबर प्लेट और लैपटॉप भी मिला है। जबकि इस बोलेरो को चुराने वाला मास्टर माइंड पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस उसको भी तलाश कर रही है। एसपी के आदेश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैँ। इस दौरान सीओ सिटी और सिविल लाइंस पुलिस को सूचना मिली कि तीन माह पहले चोरी हुई बोलेरो को चार लोग फर्जी कागजात और फर्जी नंबर प्लेट के जरिए उसको बेचने जा रहे हैं। उसके बाद पुलिस ने बरेली गेट पर बोलेरो को रोक लिया जहां तलाशी लेने पर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई मिली।पुलिस को उस बोलेरो में चार लोग भी मिले। जिसको थाने ले आई। दोपहर में एएसपी के समक्ष पेश किया गया।जहां एसएसपी ने बताया कि 24 जनवरी को थाना गजरौला के गांव खुगावली निवासी आशाराम से फोन पर किसी तरह से संपर्क साधकर एक बोलेरो रामपुर के लिए नरेश द्वारा बुक कराई गई थी। उसके बाद वह चालक को शहर में घुमाने के बाद स्टेशन के पास बोलेरो को खड़ा करके से चाय पिलाने ले गया था जहां उसको नशीला पदार्थ देकर नरेश अपने रिश्तेदार विशाल ने बोलेरो को चोरी किया था। इस घटना का मास्टर माइड नरेश को पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड के थाना पतंगनगर का शुभम,रुद्रपुर का सुखवीर, बिलासपुर का धर्मेद्र और शहजादनगर का विशाल है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल चले गए। यह लोग काफी समय से इस काम को कर रहे थे। इनका पुलिस अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed