{"_id":"5ca3a774bdec2214173a3140","slug":"81554229108-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तथ्यों को छुपाकर चरित्र प्रमाणपत्र की संस्तुति करने में दरोगा और सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तथ्यों को छुपाकर चरित्र प्रमाणपत्र की संस्तुति करने में दरोगा और सिपाही निलंबित
रामपुर। तथ्यों को छुपाकर चरित्र प्रमाणपत्र जारी करने की संस्तुति करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने केमरी में तैनात दरोगा और शाहबाद में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है।
मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव धारमपुर निवासी जुगल किशोर पांडेय पर मुकदमा दर्ज हैँ। इस मामले में यहां पर तैनात दरोगा यशपाल सिंह ने कुछ साल पहले विवचेना करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। उसके बाद भी जुगल किशोर पांडेय ने कुछ समय पहले शराब की दुकान की नीलामी के लिए आवेदन किया था। जिसमें उसको चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ी थी। इस दौरान उस समय शाहबाद में तैनात दरोगा यशपाल और सिपाही योगेंद्र सिंह ने मिलीभगत करके उसके साक्ष्य को छुपाते हुए पांडेय का चरित्र प्रमाणपत्र बनाने की संस्तुति कर दी थी। इस मामले की शिकायत किसी ने एसपी से की थी। एसपी ने जब जांच कराई,तो जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से दोनों कों सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।