{"_id":"5bc4e65bbdec226956571991","slug":"81539630683-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोपी में तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने मोबाइल चोरी के आरोपी में तीन को किया गिरफ्तार
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर चोरी के मोबाइल बेचने आई दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। उनके पास से आठ चोरी के मोबाइल के अलावा एक हजार रुपये मिले।
आए दिन रेवले स्टेशन पर चलने वाले यात्रियों के साथ मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिसको रोकने के लिए एसपी के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि दो महिलाएं और एक युवक चोरी किए गए मोबाइलों को बेचने आई हैं। वह दोनों टिकट घर के पास बने शौचालय के पास खड़ी हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से आठ चोरी के मोबाइल के अलावा एक हजार रुपये भी मिले। जीआरपी इंचार्ज सतीश कुमार के अनुसार पकड़ी गई महिला और युवक दिल्ली के रहने वाले हैं लेकिन इस समय यह तीनों सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर में किराये के मकान में रह रहे हैं। यह लोग स्टेशन पर भीड़ अधिक होने के कारण यहां पर चलने वाले लोगों का पर्स और मोबाइल चोरी कर लेती हैं। दिल्ली में भी कई घटनाएं कर चुके हैं। जीआरपी के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी सरवरी, उसका बेटा परवेज आलम और उसकी रिश्तेदार शबनम हैै।