फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दो आरोपियों को क्लीन चिट देने पर भड़के परिजन

दो आरोपियों को क्लीन चिट देने पर भड़के परिजन

Mon, 23 Jul 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
दो आरोपियों को क्लीन चिट देने पर भड़के परिजन
रामपुर। कन्नू हत्याकांड में पुलिस द्वारा दो नामजद आरोपियों को क्लीन चिट दिए जाने पर मृतक के परिवार के लोग भड़क गए। उन्होंने एसपी आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने इस मामले की विवेचना किसी दूसरे थाने की पुलिस से कराने की मांग की।
विज्ञापन

मिलक खानम थाना क्षेत्र में हुई कन्नू की हत्या के मामले में मृतक के भाई वीर सिंह की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में संतोष ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों की नामजदगी झूठी बताते हुए उन दोनों को क्लीन चिट दे दी। मामले की जानकारी होने के बाद परिवार के लोग ने रोष जताया। उन्होंने दो लोगों को क्लीन चिट दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि पुलिस ने इस मामले में एससीएसटी एक्ट भी नहीं लगाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से साठगांठ कर ली है जो कि पूरी तरह गलत है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इस दौरान मृतक के भाई वीर सिंह के साथ गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed