फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

Thu, 12 Jul 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश
रामपुर। बाल कल्याण समिति ने चार माह पहले केमरी थाना क्षेत्र में अपंजीकृत चिकित्सक के इंजेक्शन से हुई बालक की मौत के मामले में अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मामला केमरी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी दिव्यांग शंकर लाल के पांच साल के बेटे अमन को खांसी होने पर उसका इलाज एक अपंजीकृत चिकित्सक से कराया था। आरोप है कि चिकित्सक ने इंजेक्शन दिया,जिसके बाद बालक की मौत हो गई। बाल कल्याण समिति ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इस प्रकरण की जांच कराई और फिर समिति ने मामले की सुनवाई की। समिति ने अपंजीकृत चिकित्सक के साथ हीपीड़ित परिवार के भी बयान लिए। समिति की अध्यक्ष सरिता गोयल समेत अन्य सदस्यों ने अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश सीएमओ को दिए हैं। समिति के सामने चिकित्सक ने अपना झूठा शपथ पत्र पेश किया है। इस मामले की भी रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed